पर्यावरण व पारिस्थितिकी और जैव विविधता: Current Affairs 2025

जैव विविधता और संरक्षण की अपील: Paryavaran and Parastitiki Current Affairs

पर्यावरण व पारिस्थितिकी (paryavaran and parastitiki) से जुड़ी 2025 की कई अहम घटनाएं घटीं— जिसमे रामसर स्थलों की संख्या बढ़ी, नए टाइगर रिजर्व घोषित हुए, लुप्तप्राय प्रजातियों की खोज हुई और कई वैश्विक बदलाव देखे गए।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

🦢 रामसर स्थल और वेटलैंड से जुड़े अपडेट

  • राजस्थान के खीचन और मेनार वेटलैंड को भारत के रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया। अब देश में कुल 91 रामसर स्थल हो गए हैं।
  • यूनेस्को ने इंदौर और उदयपुर को ‘वेटलैंड सिटी’ के रूप में मान्यता दी है।उदयपुर भारत का पहला वेटलैंड शहर बनेगा।

🐅 राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व

  • सिमिलिपाल (ओडिशा) भारत का 107वां राष्ट्रीय उद्यान बना।
  • मध्य प्रदेश का माधव राष्ट्रीय उद्यान भारत का 58वां टाइगर रिजर्व बना।
  • रातापानी टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश का 8वां और भारत का 57वां टाइगर रिजर्व बना।
  • गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को भारत का 56वां और छत्तीसगढ़ का चौथा टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।

🐘 वन्यजीव और जैव विविधता से जुड़ी खोजें

  • अरूणाचल प्रदेश में ‘यूथालिया मलक्काना’ नामक तितली की नई प्रजाति खोजी गई।
  • भारत की दूसरी सबसे बड़ी तितली प्रजाति ‘दक्षिणी वर्डविंग’ पट्टौ में पाई गई।
  • सींग वाले मेंढ़क की नई प्रजाति भी अरुणाचल प्रदेश में खोजी गई।
  • केरल के अगस्त्यमाला बायोस्फीयर रिजर्व में लुप्तप्राय बाल्सम प्रजाति की खोज की गई।
  • ओडिशा तट के पास शोधकर्ताओं ने स्नेक ईल की एक नई प्रजाति ‘ओफिचथस सूर्याई‘ खोजी।
  • अरूणाचल में ‘म्यूजिक फ्रॉग’ की नई प्रजाति मिली है।
  • विशालगढ़ किले में नई पादप प्रजाति ‘सेरोपेगिया शिवरायना’ की खोज हुई।
  • आईयूसीएन रेड लिस्ट के अनुसार मीठे जल की 25% मछलियां लुप्त होने की कगार पर हैं।

🔬 विज्ञान, जीवाश्म और पुरातत्व

  • भारत में मानवीय आपदा से संबंधित सबसे प्राचीन शिलालेख ‘गु‌ट्टाला शिलालेख’ कर्नाटक में मिला।
  • हरियाणा के भिवानी जिले के ‘मिताथल’ और ‘टीघराना’ को संरक्षित हड़प्पा सभ्यता स्थल घोषित किया गया।
  • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर, राजस्थान) में ‘टील कार्बन’ पर भारत का पहला अध्ययन किया गया।
  • भारत का पहला निजी बायोस्फीयरराजाजी राघाटी बायोस्फीयर को राजाजी टाइगर रिजर्व (उत्तराखंड) में बनाया गया।
  • कर्नाटक गाँव स्तर पर पुरावशेष सर्वेक्षण पूरा करने वाला पहला राज्य बना।
  • यूनेस्को ने ‘नाट्यशास्त्र’ और ‘भगवद्‌गीता’ को ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर’ में शामिल किया।

चीतों से संबंधित खबरें

  • बोत्सवाना से 8 चीते मध्य प्रदेश के गांधीसागर अभ्यारणय में स्थानांतरित किए जाएंगे।
  • कुनो के बाद, अब गांधी सागर अभ्यारणय में चीतों को लाने की तैयारी है।

अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और खोजें

  • जलवायु तथा स्वास्थ्य अफ्रीका सम्मेलन (CHAC2024) का आयोजन हरारे (जिम्बॉब्वे) में हुआ।
  • चीन में सबसे प्राचीन जुरासिक पक्षी जीवाश्म मिले हैं।
  • विश्व की सबसे पुरानी ज्ञात गुफा पेंटिंग इंडोनेशिया में खोजी गई।
  • अर्जेंटीना में 90 मिलियन वर्ष पुराना शाकाहारी डायनासोर खोजा गया।
  • मेक्सिको के चेतुमल खाड़ी में दुनिया का सबसे गहरा ‘ब्लू होल’ – ‘ताम जा’ मिला जिसकी गहराई 1380 फीट है।
  • चीन ने दुनिया का पहला चौथी पीढ़ी का न्यूक्लियर रिएक्टर पावर प्लांट शुरू किया।
  • अमेजन वर्षावन में वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे बड़ा साँप ‘यूनेक्टस अकामिया’ खोजा।
  • वेनेजुएला अपने सभी ग्लेशियर खोने वाला पहला देश बन गया।
  • अफगानिस्तान को पछाड़कर म्यांमार अफीम का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया।

शहरी विकास के बीच हरियाली की उम्मीद: पर्यावरण व पारिस्थितिकी Current Affairs
तेजी से बढ़ते शहरीकरण और पर्यावरण संतुलन की जंग – जानिए paryavaran and parastitiki current affairs से जुड़ी खास जानकारी।

भारत से जुड़ी Paryavaran and Parastitiki की  घटनाएं

  • केरल के कप्पड़ बीच (कोझीकोड) और चाल बीच (कन्नूर) को ब्लू फ्लैग प्रमाणन मिला। भारत में अब कुल 14 ब्लू फ्लैग तट हो गए हैं।
  • सरकार ने 2030 तक 10,000 जीआई टैग देने का लक्ष्य रखा है।
  • छत्तीसगढ़ वन पारिस्थितिकी तंत्र को हरित सकल घरेलू उत्पाद से जोड़ने वाला पहला राज्य बना।
  • गुजरात ने ‘घोल मछली’ को राज्य मछली घोषित किया।
  • गुप्तेश्वर वन (ओडिशा) को जैव-विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया।
  • गुजराई सौर ऊर्जा स्टेशन उत्तर प्रदेश में स्थित है।
  • सरयू नदी में उत्तर प्रदेश अपना पहला ‘कछुआ संरक्षण रिजर्व’ स्थापित करेगा।
  • उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने भारत का पहला खगोल पर्यटन अभियान ‘नक्षत्र सभा’ लॉन्च किया।
  • उत्तराखंड में रेज पॉवर इंफ्रा द्वारा 500 मेगावाट का सोलर पार्क बनाया जाएगा।
  • कोल्लम के पास खुदाई में मिली आइसोपॉड प्रजाति का नाम इसरो के नाम पर रखा गया।
  • बेंगलुरु के प्रोफेसर जयंत मूर्ति के नाम पर एक क्षुद्र ग्रह का नाम रखा गया।
  • सिंगापुर का चांगी हवाई अड्डा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा बना।
  • भारत ने श्रीलंका के लिए पर्यटन स्रोत के रूप में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • भारत का सबसे बुजुर्ग स्लॉथ भालू ‘बबलू’ का भोपाल में निधन हो गया।
  • मेघालय का बर्नीहाट 2023 में भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहा।
  • इंदौर को सातवीं बार देश का सबसे साफ शहर घोषित किया गया।
  • पंजाब के नवापिंड सरदारां गांव को भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023 पुरस्कार मिला।
  • तमिलनाडु का तट मंदिर भारत का ‘पहला हरित ऊर्जा पुरातत्व स्थल’ बना।
  • समुद्र के अंदर ज्वालामुखी विस्फोट के बाद जापान को एक नया द्वीप मिला।

निष्कर्ष: Paryavaran and Parastitiki

यह सूची न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर हो रहे पर्यावरण व पारिस्थितिकी (paryavaran and parastitiki) और जैव विविधता, पर्यावरण, पुरातत्व, विज्ञान और पर्यटन से जुड़ी घटनाओं की एक व्यापक झलक प्रस्तुत करती है। ऐसे अपडेट यूपीएससी, PCS, SSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
WhatsApp WhatsApp Chat Telegram Join Group