Site icon Mr Reaction Wala

World Malaria Report 2024: भारत की ऐतिहासिक गिरावट!

World Malaria Report 2024: भारत की ऐतिहासिक गिरावट!

हाल ही में WHO (World Health Organization) द्वारा विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2024 जारी की गई है। इस रिपोर्ट में भारत ने Malaria Cases और Deaths में उल्लेखनीय कमी दर्ज की है। बता दें कि भारत द्वारा 2030 तक मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य घोषित किया गया है।


WHO Malaria Report 2024 Highlights

भारत की स्थिति

  1. भारत में 2017 में 6.4 मिलियन Malaria Cases से घटकर 2023 में 2 मिलियन Cases रह गए। यह 69% की गिरावट को दर्शाता है।
  2. मलेरिया से होने वाली मौतें भी 11,100 से घटकर 3,500 हो गई हैं।
  3. प्रति 1,000 जनसंख्या पर मलेरिया घटनाओं में 93% कमी आई, जो 20 से घटकर 1.5 रह गई।
  4. भारत अब High-Burden Malaria Group से बाहर निकलने की ओर अग्रसर है।

दक्षिण एशिया में मलेरिया की स्थिति

  1. श्रीलंका: 2016 में Malaria-Free प्रमाणित किया गया।
  2. तिमोर-लेस्ते: 2023 में लगातार तीसरे वर्ष शून्य स्वदेशी मलेरिया मामलों की रिपोर्ट।
  3. भूटान: लगातार दूसरे वर्ष Zero Indigenous Cases
  4. नेपाल: केवल 15 स्वदेशी मलेरिया मामलों की रिपोर्ट।
  5. म्यांमार: 45.1% मलेरिया मामलों में वृद्धि।
  6. थाईलैंड: 46.4% मामलों में बढ़ोतरी।

World Malaria Report 2023:

वर्ष 2023 की रिपोर्ट जलवायु परिवर्तन और मलेरिया के बीच संबंध पर प्रकाश डालती है।

विश्व मलेरिया रिपोर्ट: प्रमुख बिंदु

Malaria: मलेरिया क्या है?

यह एक गंभीर और संक्रामक रोग है जो Plasmodium Parasite के कारण होता है। मलेरिया इन क्षेत्रों (अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका) में एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है।

मलेरिया के लक्षण

  1. बुखार
  2. सर्दी लगना
  3. पसीना आना
  4. उल्टी और थकावट
  5. सिर दर्द और पेट दर्द

Conclusion

“भारत ने मलेरिया के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है और यह WHO Malaria Report 2024 में साफ झलकता है। इस दिशा में उठाए गए कदम भविष्य में देश को पूरी तरह मलेरिया मुक्त बना सकते हैं। मलेरिया से बचने के लिए जागरूकता और सही कदम उठाना बेहद जरूरी है।”

Exit mobile version