विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यह साल बहुत खास रहा। भारत समेत कई देशों ने ऐसे मिशन और खोजें कीं, इन उपलब्धियों में अंतरिक्ष यात्रियों की उपलब्धियां, उपग्रह प्रक्षेपण, खगोलीय अध्ययन और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शामिल हैं।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मिशन सूची 2025
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यह साल बहुत खास रहा। भारत समेत कई देशों ने ऐसे मिशन और खोजें कीं, जिन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण, उपग्रह संचार और खगोलीय अध्ययन में नई दिशा दी।
भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की उपलब्धियां:
- डांगेटी जहानवी नासा के एयर-स्पेस प्रोग्राम को पूरा करने वाली पहली भारतीय बनीं।
- हरदोई के शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचने वाले पहले भारतीय बने। उन्हें Axiom-4 मिशन के लिए पायलट के रूप में चुना गया है।
- गोपी थोटाकुरा अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय और पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने।
- भारतीय-अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर (अमेरिका) के साथ कू-9 के दो अन्य एस्ट्रोनॉट निक हेग (अमेरिका) और अलेक्सांद्र गोरबुनोव (रूस) 286 दिन बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। वे SpaceX के ड्रैगेन कैप्सूल से 19 मार्च, 2025 को फ्लोरिडा के तट पर पहुँचे। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए थे।
- भारतीय वायुसेना के स्क्वाडून लीडर मोहना सिंह एयरफोर्स के तेजस लड़ाकू विमान को उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं।
Read More: Operations & Mission List
ISRO के उपग्रह प्रक्षेपण और मिशन:
- PSLV C-61 मिशन की जाँच: इसरो ने 18 मई, 2025 को विफल हुए PSLV C-61 मिशन की जाँच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। यह पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-09 को ले जा रहा था।
- SpaDeX मिशन और अंतरिक्ष डॉकिंग: इसरो ने श्री हरिकोटा से PSLV C-60 द्वारा SpaDeX मिशन के तहत दो छोटे उपग्रहों SDX01 (चेजर) तथा SDX02 (लक्ष्य) को लॉन्च किया। SpaDeX मिशन के तहत भारत ने अपना पहला अंतरिक्ष डॉकिंग हासिल किया है, जिससे भारत स्पेस में डॉकिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।
- PSLV C-59 द्वारा ESA प्रोब 3 का प्रक्षेपण: इसरो ने PSLV C-59 रॉकेट का उपयोग कर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) की प्रोब 3 अंतरिक्षयान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
- जीसैट 20 का सफल प्रक्षेपण: इसरो द्वारा विकसित संचार उपग्रह जीसैट 20 का सफल प्रक्षेपण अमेरिका (केप कैनावेरल) में स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए किया गया।
- काली आँखों वाली मटर के बीजों का अंकुरण: ISRO ने अंतरिक्ष में पहली बार काली आँखों वाली मटर के बीजों को सफलतापूर्वक अंकुरित किया है।

भारत की भविष्य की योजनाएं:
- अंतरिक्ष स्टेशन और चंद्र मिशन: भारत 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करेगा एवं 2040 तक चाँद पर एक अंतरिक्ष यात्री भेजेगा।
- START 2024 कार्यक्रम: अंतरिक्ष विज्ञान में युवाओं को प्रेरित करने के लिए इसरो अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण (START) 2024 आयोजित करेगा।
निजी स्टार्टअप्स अंतरिक्ष मिशन
Pixel नामक भारतीय स्टार्टअप ने SpaceX रॉकेट से Fireflies उपग्रहों का प्रक्षेपण किया। यह भारत की पहली निजी सैटेलाइट श्रृंखला रही। वहीं, ISRO ने युवा वैज्ञानिकों के लिए START 2024 प्रशिक्षण प्रोग्राम शुरू किया।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस:
- भारत का पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त, 2024 को मनाया गया।
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग अंतरिक्ष मिशन:
- प्रोबा-3 अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण: सूर्य के रहस्यों को जानने हेतु यूरोपीय संघ के प्रोबा-3 अंतरिक्ष यान को इसरो द्वारा लॉन्च किया जाएगा।
- तृष्णा मिशन: भारत और फ्रांस का संयुक्त सैटेलाइट मिशन ‘तृष्णा’ पृथ्वी के तापमान की निगरानी करेगा।
वैश्विक अंतरिक्ष विकास:
NASA और सपकेक्स अंतरिक्ष मिशन:
- Axiom-4 मिशन: शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के चार सदस्यीय दल का हिस्सा है, जिसमें अमेरिका के पैगीव्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उज्नान्सकी और हंगरी के टिबार कपू शामिल है।
- प्रोजेक्ट कुड़पर: एलन मस्क की स्टारलिंक से मुकाबला करने के लिए अमेजन ने प्रोजेक्ट कुड़पर के तहत 27 उपग्रहों का पहला बैच अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
- Nasa SpaceX Crew-9 Mission: नासा ने सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से वापस लाने के लिए SpaceX के सहयोग से Nasa SpaceX Crew-9 Mission को लॉन्च किया है। सुनीता विलियम्स ने जून में बोइंग स्टारलाइनर मिशन के तहत अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की थी।
- टैनेजर 1 उपग्रह: नासा ने कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन के प्रमुख उत्सर्जकों का पता लगाने के लिए टैनेजर 1 उपग्रह लॉन्च किया है।
- पोलारिस डॉन मिशन: SpaceX का पहला प्राइवेट स्पेसवाक मिशन पोलारिस डॉन पुरा हुआ।
- फ्रैम-2 मिशन: SpaceX ने सफलतापूर्वक फ्रैम-2 मिशन लांच किया है और पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्र का अध्ययन करने के लिए ‘फ्रैम-2 मिशन’ लांच करने की योजना बना रही है।
- मीथेनसैट: SpaceX ने शीर्ष प्रदूषणकारी तेल और मिथेन गैस साइटों की निगरानी के लिए मीथेनसैट लांच किया है।
- डेविड साल्वाग्निनी: नासा ने डेविड साल्वाग्निनी को पहला AI चीफ ऑफिसर नियुक्त किया है।
चीन के अंतरिक्ष नए मिशन:
- शेनझोउ-20 मिशन: चीन ने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए शेनझोउ-20 मिशन लांच किया है।
- चांग E-6 मिशन: चीन ने अपने नए चंद्र मिशन चांग E-6 को लांच किया, जिसका उद्देश्य चंद्रमा के सुदूर क्षेत्र से 2 किलो नमूना इकठ्ठा करना है।
जापान के नए मिशन:
- मिचिबिकी-6 उपग्रह: जापान ने ‘मिचिबिकी-6’ उपग्रह लांच किया।
- LognoSat: जापान ने दुनिया का पहला लकड़ी का सैटेलाइट LognoSat लॉन्च किया।
- DAICHI-4 (ALOS-4): जापान ने भूमि अवलोकन उपग्रह-4 ‘DAICHI-4’ (ALOS-4) लांच किया।
रूस के अंतरिक्ष नए मिशन:
- ओलेग कोनोनेंको: रूसी कॉस्मोनॉट ओलेग कोनोनेंको अंतरिक्ष में 1000 दिन पुरा करने वाले पहले व्यक्ति बने।
- अंगारा-एड रॉकेट: रूस ने अपना पहला अंगारा-एड रॉकेट लांच किया।
बांग्लादेश के नए मिशन:
- आर्टेमिस समझौता: बांग्लादेश NASA के आर्टेमिस समझौते में शामिल होने वाला 54वां देश बना गया है।
यूक्रेन के नए मिशन:
- Harim-2 बैलिस्टिक मिसाइल: हाल में यूक्रेन ने बैलिस्टिक मिसाइल Harim-2 का सफल प्रक्षेपण किया।
दक्षिण कोरिया के नए मिशन:
- KASA: दक्षिण कोरिया ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी KASA की स्थापना की।
अन्य खगोलीय खोजें:
- शनि के नए चंद्रमा: शनि को 128 नए चंद्रमा मिले, जिससे शनि के कुल चंद्रमाओं की संख्या 274 हो गई है।
- मंगल पर विशाल ज्वालामुखी: शोधकर्ताओं ने मंगल ग्रह पर एक विशाल ज्वालामुखी नोटिक्स की खोज की।
- चंद्र क्रेटर का नामकरण: चंद्रमा पर एक क्रेटर का नाम माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुँचने वाली पहली नेपाली महिला पासंग ल्हामू शेरपा के नाम पर रखा गया है।
Conclusion
यह सभी घटनाएँ दर्शाती हैं कि अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में वैश्विक स्तर पर और विशेष रूप से भारत में कितनी तेजी से प्रगति हो रही है।
भारत अंतरिक्ष में एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहा है, जो न केवल अपने स्वयं के मिशनों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।