Site icon Mr Reaction Wala

Khelo India Pera Games 2023

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 (KIPG) भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना की नवीनतम पहल है। इसका उद्देश्य विशेष जरूरतों वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का मौका देना और उन्हें मुख्यधारा के खेलों में शामिल करना है।

खेलो इंडिया के बारे में

खेलो इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे देश में खेले जाने वाले सभी खेलों के लिए एक मजबूत ढांचा प्रदान करना है। साथ ही भारत को एक महान खेल राष्ट्र के रूप में स्थापित करके जमीनी स्तर पर भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना इसका प्रमुख लक्ष्य है। ही में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में ‘खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023’ (KIPG) के समापन की घोषणा की।

  1. इन खेलों में 173 स्वर्ण पदक थे, जिसमें हरियाणा ने 40 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य पदक सहित कुल 105 पदकों के साथ शीर्ष सम्मान हासिल किया
  2. वहीं उत्तर प्रदेश 25 स्वर्ण, 23 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 62 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
  3. जबकि तमिलनाडु 20 स्वर्ण, 8 रजत और 14 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

KIPG 2023 भारत सरकार के खेलो इंडिया प्रोग्राम की नवीनतम पहल है। जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और खेलो इंडिया विंटर गेम्स भी शामिल हैं। इन खेलों का उद्देश्य ज़मीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना है।

KIPG 2023 में मेडल इवेंट सात खेलों में आयोजित किए गए हैं-

  1. पैरा एथलेटिक्स
  2. पैरा शूटिंग
  3. पैरा तीरंदाजी
  4. पैरा फुटबॉल
  5. पैरा बैडमिंटन
  6. पैरा वेटलिफ्टिंग (पावरलिफ्टिंग)
  7. टेबल टेनिस

खेलो इंडिया योजना का उद्देश्य और योगदान

खेलो इंडिया योजना का मुख्य उद्देश्य है:


सारांश

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 ने देश के पैरा एथलीटों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अनोखा मंच दिया। हरियाणा ने अपनी शानदार प्रदर्शन क्षमता से शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए यह जानकारी करेंट अफेयर्स सेक्शन में बेहद महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version