पद्म पुरस्कार: भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
आज मैं आपके लिए एक ऐसा महत्वपूर्ण लेक्चर लेकर आया हूँ, जिससे आपके UPSC, PCS, UPSI जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में 2-3 करंट अफेयर्स के सवाल सीधे मिल सकते हैं।
पद्म पुरस्कार ‘भारत के सर्वोच्च नागरिक’ सम्मानों में से एक हैं। भारत सरकार हर साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर Padma Puraskar 2025 की घोषणा करती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, विज्ञान, चिकित्सा, व्यापार और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं।
- पद्म पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी।
- इन पुरस्कारों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।
- गृह मंत्रालय के तत्वावधान में आते हैं।
- भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” है।
पहले पद्म पुरस्कार विजेता (इतिहास)
- पद्म विभूषण के पहले विजेता: सत्येंद्र नाथ बोस
- पद्म विभूषण प्राप्त करने वाली पहली महिला नर्तकी: तंजौर बालासरस्वती
- पद्म विभूषण प्राप्त करने वाले पहले खिलाड़ी: विश्वनाथन आनंद
- पद्म श्री सम्मानित पहले एथलीट: मिल्खा सिंह
- पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले फिल्म हस्ती: सत्यजीत रे (1992)
- पहलापद्म श्री पुरस्कार: पहले खिलाड़ी बलबीर सिंह दोसांझ हैं।
- पहले पद्म पुरस्कार विजेता बने: फैजल अली दार कश्मीर से खेल में
- पद्म श्री सम्मान से सम्मानित: सबसे पहली अभिनेत्री नरगिस दत्त थीं
- पद्म भूषण पुरस्कार विजेता: अलार्मेल वेल्ली, जो भरतनाट्यम के लिए प्रसिद्ध हैं, ओडिसी नृत्य शैली के प्रतिपादक भी हैं।
पद्म पुरस्कार से जुड़े रोचक तथ्य
- 1954 में भारत सरकार ने दो नागरिक पुरस्कार शुरू किए – भारत रत्न और पद्म विभूषण।
- पद्म विभूषण को 1955 में तीन श्रेणियों में बांटा गया: पद्म विभूषण, पद्म भूषण, और पद्म श्री। 1955 को जारी राष्ट्रपति की अधिसूचना के तहत इनका नाम बदलकर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री कर दिया गया।
- पद्म पुरस्कार वर्ष 1954 में प्रारम्भ किये गए थे, वर्ष 1978, 1979 तथा 1993 से 1997 के दौरान थोड़े से अंतराल को छोड़कर ये प्रस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस पर घोषित किये गए है।
- पद्म पुरस्कार समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं, जिसमें गृह सचिव, राष्ट्रपति के सचिव और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति होते हैं।
Padma Puraskar 2025 Winners List:-
भरत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस साल 7 पद्म विभूषा 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री अवार्ड घोषित किए गए। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले नागरिकों को दिए जाएंगे। पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 23 महिलाएं हैं। इनमें 10 विदेशी/NRI/PHP/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 13 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें सरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं।
पद्म विभूषण 2025 विजेता (7) – दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान
इस साल 7 लोगों को पद्म विभूषण से नवाजा गया है:
- श्री दुब्बूर नागेश्वर रेड्डी (चिकित्सा, तेलंगाना)
- न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री जगदीश सिंह खेहर (लोक कार्य, चंडीगढ़)
- श्रीमती कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला, गुजरात)
- श्री लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला, कर्नाटक)
- श्री एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा, केरल)
- श्री ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) (व्यापार और उद्योग, जापान)
- श्रीमती शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) (कला, बिहार)
पद्म भूषण 2025 विजेता (19) – तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान
पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रमुख विजेता:
- ए. सूर्या प्रकाश (पत्रकारिता, कर्नाटक)
- अनंत नाग (कला, कर्नाटक)
- विवेक देव रॉय (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा, एनसीटी दिल्ली)
- शेखर कपूर (कला, महाराष्ट्र)
- पंकज पटेल (व्यापार और उद्योग, गुजरात)
- पंकज उधास (मरणोपरांत) (कला, महाराष्ट्र)
- रामबहादुर राय (साहित्य और शिक्षा, उत्तर प्रदेश)
- साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य, उत्तर प्रदेश)
- विनोद धाम (विज्ञान और इंजीनियरिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका)
पद्म श्री 2025 विजेता (113) – देखें प्रमुख नाम
- बॉलीवुड के फेमस सिंगर – अरिजीत सिंह
- बॉलीवुड कॉमेडियन – अशोक लक्ष्मण सराफ
- राजस्थान की लोकगायिका – बेगम बटूल
- बॉलीवुड सिंगर – जसपिंदर नरूला
- कुवैत की योग टीचर – शेख ए.जे. अल सबाह
- उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति – ह्यूग और कोलीन गैंटजर
- भक्ति गायक – भेरू सिंह चौहान
- पत्रकार – भीम सिंह भावेश
- उपन्यासकार – जगदीश जोशीला
- सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए काम करने वाली – नीरजा भाटला
- नागालैंड के फल किसान – एल हैंगथिंग
- पुडुचेरी के वादक – पी दत्चात्रमूर्ति
- मध्य प्रदेश के सामाजिक उद्यमी – सैली होलकर
- मराठी लेखक – मारुति भुजंगराव चितमपल्ली
- ग्रैमी विजेता संगीतकार – रिकी केज
- अरिजीत सिंह (संगीत)
- अशोक सराफ (कॉमेडी/फिल्म)
- रामबहादुर राय (पत्रकारिता)
- पंकज उधास (मरणोपरांत, संगीत)
Padma Puraskar 2025 PDF डाउनलोड करें!
अगर आप Padma Puraskar 2025 विजेताओं की पूरी सूची PDF में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
निष्कर्ष: Padma Puraskar 2025 का संपूर्ण विवरण
गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर 139 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए। इस बार 23 महिलाएं, 10 विदेशी नागरिक, और 13 मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए।
Read More: Gi Tag
यह पुरस्कार भारत के नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देते हैं और उनके योगदान को सम्मानित करते हैं।
आपको यह सूची कैसी लगी? क्या कोई नाम चौंकाने वाला है? नीचे कमेंट करें!