पेरिस ओलंपिक 2024 भारतीय खेल इतिहास के लिए एक सुनहरा अध्याय बन गया है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित मंच पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गर्व महसूस कराया। इस लेख में हम आपको पेरिस ओलंपिक 2024 के भारतीय पदक विजेताओं की सूची प्रदान करेंगे, जो सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। चाहे आप SSC, UPSC, SBI, या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हों, यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 के बीच पेरिस (फ्रांस) में हुआ। हैंडबॉल, फुटबॉल, और एबी स्पर्धाएँ 24 जुलाई से ही शुरू हो चुकी थीं। पेरिस, ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की तीन बार मेजबानी करने वाला दूसरा शहर बन गया, इसके पहले लंदन ने 1908, 1948, और 2012 में खेलों की मेजबानी की थी।
- थीम: Let’s Move and Celebrate
- आदर्श वाक्य: Games Wide Open
- शुभंकर: The Phryges
- आयोजन: 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 के बीच पेरिस (फ्रांस)
- शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन 2026: 6 से 22 फरवरी 2026 तक पूरे इटली में आयोजित किए जाएंगे.
- 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक: एक आगामी अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है जो 14-30 जुलाई, 2028 को संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स 2028 या LA28 में होने वाला है।
- पेरिस ओलंपिक में 206 देशों की राष्ट्रीय ओलंपिक समितियाँ और IOC शरणार्थी ओलंपिक टीम ने भाग लिया। इसमें 10500+ खिलाड़ी, 32 खेल, और 329 स्पर्धाएँ आयोजित की गईं।
- चार नए खेल: ब्रेकिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, स्केटबोर्डिंग और सर्फिंग को शामिल किया गया, जिसमें ब्रेकिंग (ब्रेक डांस) ने ओलंपिक में अपनी शुरुआत की।
- उद्घाटन समारोह ओलंपिक इतिहास में पहली बार सीन नदी में आयोजित हुआ। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक थे।
ओलंपिक पदक विजेताओं की पूरी सूची:-
भारत ने ओलंपिक इतिहास में अब तक कुल 41 मेडल जीते हैं, जिसमें 10 गोल्ड, 10 सिल्वर और 21 कांस्य मेडल शामिल है।
ओलंपिक वर्ष | खिलाड़ी & Teams | इवेंट | पदक |
---|---|---|---|
पेरिस 1900 | नॉर्मन प्रिचार्ड | पुरुषों की 200 मीटर | सिल्वर |
पेरिस 1900 | नॉर्मन प्रिचार्ड | पुरुषों की 200 मीटर हर्डल्स | सिल्वर |
एम्सटर्डम 1928 | भारतीय हॉकी टीम | पुरुषों की हॉकी | गोल्ड |
लॉस एंजिल्स 1932 | भारतीय हॉकी टीम | पुरुषों की हॉकी | गोल्ड |
बर्लिन 1936 | भारतीय हॉकी टीम | पुरुषों की हॉकी | गोल्ड |
लंदन 1948 | भारतीय हॉकी टीम | पुरुषों की हॉकी | गोल्ड |
हेलसिंकी 1952 | भारतीय हॉकी टीम | पुरुषों की हॉकी | गोल्ड |
हेलसिंकी 1952 | KD जाधव (महाराष्ट्र) | M बैंटमवेट कुश्ती | ब्रॉन्ज |
मेलबर्न 1956 | भारतीय हॉकी टीम | पुरुषों की हॉकी | गोल्ड |
रोम 1960 | भारतीय हॉकी टीम | पुरुषों की हॉकी | सिल्वर |
टोक्यो 1964 | भारतीय हॉकी टीम | पुरुषों की हॉकी | गोल्ड |
मैक्सिको 1968 | भारतीय हॉकी टीम | पुरुषों की हॉकी | ब्रॉन्ज |
म्यूनिख 1972 | भारतीय हॉकी टीम | पुरुषों की हॉकी | ब्रॉन्ज |
मॉस्को 1980 | भारतीय हॉकी टीम | पुरुषों की हॉकी | गोल्ड |
अटलांटा 1996 | लिएंडर पेस (पश्चिम बंगाल) | M सिंगल्स टेनिस | ब्रॉन्ज |
सिडनी 2000 | कर्णम मल्लेश्वरी (आंध्र प्रदेश) | Fe 54kg वेटलिफ्टिंग | ब्रॉन्ज |
एथेंस 2004 | R सिंह राठौर (राजस्थान) | M डबल ट्रैप शूटिंग | सिल्वर |
बीजिंग 2008 | अभिनव बिंद्रा (उत्तराखंड) | M 10m एयर राइफल शूटिंग | गोल्ड |
बीजिंग 2008 | विजेंदर सिंह (हरियाणा) | पुरुषों की मिडलवेट बॉक्सिंग | ब्रॉन्ज |
बीजिंग 2008 | सुशील कुमार (हरियाणा) | M 66kg कुश्ती | ब्रॉन्ज |
लंदन 2012 | सुशील कुमार (हरियाणा) | पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती | सिल्वर |
लंदन 2012 | विजय कुमार (हिमाचल प्रदेश) | पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल | सिल्वर |
लंदन 2012 | साइना नेहवाल (हरियाणा) | महिलाओं की सिंगल्स बैडमिंटन | बॉन्ज |
लंदन 2012 | मैरी कॉम (मणिपुर) | महिलाओं की फ्लाइवेट बॉक्सिंग | ब्रॉन्ज |
लंदन 2012 | योगेश्वर दत्त (हरियाणा) | पुरुषों की 60 किग्रा कुश्ती | ब्रॉन्ज |
लंदन 2012 | गगन नारंग (तमिलनाडु) | पुरुष 10m एयर राइफल शूटिंग | ब्रॉन्ज |
रियो 2016 | पीवी सिंधु (आंध्र प्रदेश) | महिलाओं की सिंगल्स बैडमिंटन | सिल्वर |
रियो 2016 | साक्षी मलिक (हरियाणा) | महिलाओं की 58 किग्रा कुश्ती | ब्रॉन्ज |
टोक्यो 2020 | मीराबाई चानू (मणिपुर) | Fe 49kg वेटलिफ्टिंग | सिल्वर |
टोक्यो 2020 | लवलीना बोरगोहेन (असम) | महिलाओं की वेल्टरवेट बॉक्सिंग | ब्रॉन्ज |
टोक्यो 2020 | पीवी सिंधु (आंध्र प्रदेश) | महिलाओं की सिंगल्स बैडमिंटन | ब्रॉन्ज |
टोक्यो 2020 | रवि कुमार दहिया (हरियाणा) | पुरुषों की 57 किग्रा कुश्ती | सिल्वर |
टोक्यो 2020 | भारतीय हॉकी टीम | पुरुषों की हॉकी | ब्रॉन्ज |
टोक्यो 2020 | बजरंग पुनिया (हरियाणा) | पुरुषों की 65 किग्रा कुश्ती | ब्रॉन्ज |
टोक्यो 2020 | नीरज चोपड़ा (हरियाणा) | पुरुषों की जेवलिन थ्रो | गोल्ड |
पेरिस 2024 | मनु भाकर (हरियाणा) | Fe 10m एयर पिस्टल शूटिंग | ब्रॉन्ज |
पेरिस 2024 | मनु भाकर-सर्बजोत सिंह | Mix टीम 10m एयर पिस्टल शूटिंग | ब्रॉन्ज |
पेरिस 2024 | स्वप्रिल कुसाले (महाराष्ट्र) | M 50m राइफल 3 पोजीशन्स शूटिंग | ब्रॉन्ज |
पेरिस 2024 | भारतीय हॉकी टीम | M की हॉकी | ब्रॉन्ज |
पेरिस 2024 | नीरज चोपड़ा (हरियाणा) | M जेवलिन थ्रो | सिल्वर |
पेरिस 2024 | अमन सेहरावत (हरियाणा) | M 57kg कुश्ती | ब्रॉन्ज |
पेरिस ओलंपिक 2025 में भारत का प्रदर्शन:
- उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक – पी.वी. सिंधु और शरत कमन्न
- समापन समारोह में ध्वजवाहक: मनु भाकर और पी आर श्रीजेग
- उद्घाटन समारोह में भारत कॉल शीट पर 84वें और समापन समारोह में 858 स्थान पर रहा।
- अभिनव बिंद्रा पेरिस ओलंपिक 2024 रिले में भारत के तरफ से मशरा वाहक रहे। उन्हें आईओसी से प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर पुरस्कार भी मिला। इसके पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को यह अवॉर्ड मिला था।
- गगन नारंग को भारत का शेफ-डी-मिशन नियुक्त किया गया
- पेरिस ओलंपिक के लिए भारत का हैशटैग #Cheer+Bharat है।
- भारतीय दल: में 117 एथलीट थे. जिनमें 70 पुरुष और 47 महिलाएँ शामिल थीं। भारत ने 69 स्पर्धाओं में 16 खेलों में भाग लिया।
- मनु भाकर: ने 2024 ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीती। मनु भाकर ओलंपिक निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। साथ ही. स्वतंत्र भारत में ओलंपिक के एक ही सस्करण में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
- भारत के ओलंपिक इतिहास में 2 मेडल जितने वाले खिलाड़ी:- सुशील कुमार, नीरज चोपड़ा, पी.वी. सिन्धु और मनु भाकर (चौथे भारतीय)
- अमन सेहरावत भारत के सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता बने।
- नौरज चोपड़ा ने पेरिस ओलपिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो हासिल करते हुए रजत पदक जीता।
- भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद संन्यास लेने की घोषणा की।
- विनेश फोगट: (50 किग्रा वर्ग में) ऐतिहासिक फाइनल से पहले 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में विश्व चैंपियन यूई सुसाकी को हराया था। भारतीय पक्ष ने मेडल के लिए कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील की. लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। साथ ही विनेश फोगाट ने कुश्ती से सन्यास लेने की घोषणा कर दी।
- हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली हॉकी टीम ने ओलपिंक हॉकी की इतिहास में 13वां पदक दिलाया। पुरूष हॉकी टीम द्वारा ओलपिक इतिहास में अब तक जीते गये 8 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में जर्मनी से हार गयी लेकिन कास्य पदक के मैच में उसने स्पेन को हराया।
- .भारत की ओर से रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी को IOC का सदस्य चुना गया. साथ ही पेरिस में इंडिया हाउस का उद्घाटन किया।
- स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा इंडिया ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय दल के अधिकारिक फुटवियर के लिए भारतीय ओलपिक संघ के साथ साझेदारी की।
- अदानी ग्रुप को पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय टीम के लिए मुख्य प्रायोजक घोषित किया गया।
- भारतीय सेना के सेवारत अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल काबिलन साई अशोक पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की ओर से मुक्केबाजी में सबसे युवा ओलंपिक रेफरी बन गए है।
- ज्योति याराजी ओलंपिक में 100 मीटर बाधा दौड़ में हिस्सा लेने वाली प्रथम भारतीय महिला एथलीट होंगी।
- भारतीय धावक अविनाश साबले 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में 11वे स्थान पर रहे।
पेरिस ओलंपिक 2024 पदक तालिका
रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
1. | अमेरिका | 40 | 44 | 42 | 126 |
2. | चीन | 40 | 24 | 91 | 3 |
3. | जापान | 20 | 12 | 13 | 45 |
4. | ऑस्ट्रेलिया | 18 | 19 | 16 | 53 |
5. | फ्रास | 16 | 26 | 22 | 64 |
6. | पाकिस्तान | 1 | 0 | 0 | 1 |
7. | भारत | 0 | 1 | 5 | 6 |
पेरिस ओलंपिक 2024 में बने विश्व रिकॉर्ड:
- बॉबी फिके ने पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में 14:30.67 मिनट के समय के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- कार्लोस नासर ने भारोत्तोलन में 224 किलोग्राम की लिफ्ट के साथ क्लीन एंड जर्क श्रेणी में नए कीर्तिमान स्थापित किए।
- दक्षिण कोरिया की लिम सी-ह्योत ने महिलाओं की तीरंदाजी व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में 694 अंकों के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- स्वीडन के मोड डुप्लाटिस ने पुरुषों की पोल वॉल्ट में 6.25 मीटर की ऊंचाई के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- यूएसए के नोआ लाइल्स ने पुरुषों की 100 मीटर फाइनल में 9.79 सेकंड के समय के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड की बराबरी की
- पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भाला फेंक में 92.97m की दूरी फेककर नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसन के 90.57m के ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ा।
- पांच राष्ट्रीय ओलपिक समितियों ने ओलंपिक इतिहास में अपना पहला पदक जीता। ये हैं डोमिनिक, सेंट लूसिया, अल्बानिया. काबो वर्डे और शरणार्थी ओलपिक टीम।
- ब्रेकिंग (ब्रेक हास) के उद्घाटन खेल में कनाडा के फिल बिजाई (बी-बॉय) और जापान की अमी युसा (बी-गर्ल ‘अमी) ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कार्लोस अल्काराज को हराकर पेरिस ओलपिक 2024 में अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।
- 11 वर्ष और 11 महीने के स्केटबोर्डर होंग हाओहाओ (चीन) भाग लेने वाले सबसे कम उम्र के ओलंपियन हैं।
- घुड़सवारी में स्पेन के 65 वर्षीय जुआन एंटोनियो जिमेनेज कोबो भाग लेने वाले सबसे उम्रदराज ओलपियन थे।
भारत के ओलंपिक के इतिहास 1900-2024 मुख्य बातें :
- 1900 पेरिस ओलंपिक: नॉर्मन प्रिचार्ड (एंग्लो-इंडियन) ने 2 सिल्वर मेडल जीते, लेकिन इसे कई बार भारत के नाम से मान्यता नहीं दी जाती क्योंकि भारत तब ब्रिटिश शासन के अधीन था।
- 1952 हेलसिंकी ओलंपिक:
- केडी जाधव (महाराष्ट्र) ने रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- केडी जाधव को “पॉकेट डायनेमो” के नाम से भी जाना जाता है।
- यह आजाद भारत का पहला व्यक्तिगत ओलंपिक मेडल था।
- 1996 अटलांटा ओलंपिक:
- लिएंडर पेस (पश्चिम बंगाल) ने टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- लिएंडर पेस ने भारत के लिए 44 वर्षों बाद पहला व्यक्तिगत ओलंपिक मेडल जीता।
- 2000 सिडनी ओलंपिक:
- कर्णम मल्लेश्वरी (आंध्र प्रदेश) ने वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
- 2004 एथेंस ओलंपिक:
- राज्यवर्धन सिंह राठौर (राजस्थान) ने शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता।
- यह भारत का शूटिंग में पहला सिल्वर मेडल था।
- 2008 बीजिंग ओलंपिक:
- अभिनव बिंद्रा (उत्तराखंड): ने शूटिंग में भारत का पहला गोल्ड मेडल जीता।
- सुशील कुमार (हरियाणा): ने रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- विजेंदर सिंह (हरियाणा): ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- 2012 लंदन ओलंपिक:
- गगन नारंग (तमिलनाडु): ने शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- विजय कुमार (हिमाचल प्रदेश): ने शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता।
- साइना नेहवाल (हरियाणा): ने बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- मैरी कॉम (मणिपुर): ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- योगेश्वर दत्त (हरियाणा): ने रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- सुशील कुमार (हरियाणा): ने रेसलिंग में सिल्वर मेडल जीता। सुशील कुमार भारत के पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने दो ओलंपिक मेडल जीते।
- 2016 रियो ओलंपिक:
- पीवी सिंधु (आंध्र प्रदेश): ने बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता।
- साक्षी मलिक (हरियाणा): ने रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- 2020 टोक्यो ओलंपिक:
- नीरज चोपड़ा (हरियाणा): पुरुषों की भाला फेंक 87.58 mtr मैं गोल्ड
- मीराबाई चानू (मणिपुर): ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता।
- पीवी सिंधु (आंध्र प्रदेश): ने बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल जीता, वह लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
- लवलीना बोरगोहेन (असम): ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
Conclusion: Paris Olympics 2024
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। नीरज चोपड़ा, मनु भाकर, और अन्य खिलाड़ियों ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से भारत का नाम विश्व पटल पर चमकाया। चाहे आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों या एक खेल प्रेमी हों, इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां आपको प्रेरित करेंगी। इनसे सीखें और अपने लक्ष्य की ओर मेहनत से आगे बढ़ें।