Site icon Mr Reaction Wala

All Miss World Winner List: Current Affairs 2025

भारत की सभी मिस वर्ल्ड विजेताओं की सूची और मिस वर्ल्ड 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ – All Miss World Winner List: Current Affairs 2025

जानिए कौन-कौन बनी भारत से मिस वर्ल्ड और 2025 की नई विजेता कौन रही – परीक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी जानकारी!

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, यह केवल सबसे पुरानी अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने, सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने और मानवता की सेवा करने का एक मंच भी है।

Read More: Awards and Honours

भारत ने कितनी बार जीता मिस वर्ल्ड खिताब?

भारत ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब कुल 6 बार जीता है। भारतीय मिस वर्ल्ड विजेता निम्नलिखित हैं:

  1. रीता फरिया (1966)
  2. ऐश्वर्या राय बच्चन (1994)
  3. डायना हेडन (1997)
  4. युक्ता मुखी (1999)
  5. प्रियंका चोपड़ा (2000)
  6. मानुषी छिल्लर (2017)

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025:

यह आयोजन भारत के हैदराबाद, तेलंगाना (HITEX Exhibition Center) में 31 मई 2025 को किया गया था। इस प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 72वां संस्करण था, जिसमें 108 देशों की प्रतिभागियों ने भाग लिया। भारत ने अब तक तीन बार(1996 (बेंगलुरु), 2023 (दिल्ली और मुंबई) & 2025 का आयोजन किया है।

मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता:

ओपल सुचाता ने अपनी जीत के बाद कहा, “मेरे देशवासी इस ताज का 72 साल से इंतजार कर रहे थे। मुझे गर्व है कि मैं पहली थाई मिस वर्ल्ड हूं।”

71 Miss World Winner 2024

भारत में 28 साल के लंबे अंतराल के बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को आयोजित किया गया है। यह आखिरी बार 1996 में बेंगलुरु में हुआ था।

मिस वर्ल्ड चयन प्रक्रिया

तिभागियों को विभिन्न राउंड से गुजरना होता है जिसमें शामिल हैं:

  • फैशन शो
  • प्रतिभा प्रदर्शन
  • ज्ञान आधारित प्रश्नोत्तर
  • सामाजिक कार्यों की प्रस्तुति
  • इंटरव्यू राउंड

मिस वर्ल्ड विजेता की जिम्मेदारियां

मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद, विजेताओं की जिम्मेदारी होती है:

  • एक वर्ष तक विश्व भ्रमण करना
  • सामाजिक जागरूकता फैलाना
  • विभिन्न मानवता सेवाओं में भाग लेना
  • महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना
  • सामाजिक मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना

निष्कर्ष:

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता केवल सुंदरता का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने, सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने और मानवता की सेवा करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। यह प्रतियोगिता दुनिया भर की महिलाओं को एक साथ लाती है और उन्हें एक दूसरे के साथ अपनी संस्कृति और अनुभवों को साझा करने का अवसर प्रदान करती है।

Exit mobile version