भारत के लिए परिवर्तन का वर्ष रहा है। इस वर्ष, भारत सरकार ने कई महत्वपूर्ण Operations & Mission Launch किए हैं, जिन्होंने न केवल देश की सुरक्षा को मजबूत किया है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा दिया है।
इन अभियानों में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन से लेकर आपदा प्रबंधन, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और अंतरराष्ट्रीय सहयोग तक के सभी महत्वपूर्ण प्रयास शामिल हैं। इस लेख में, हम में भारत सरकार द्वारा चलाए गए प्रमुख ऑपरेशन और मिशन की सूची और उनके महत्व पर चर्चा करेंगे।
Pramukh Operations & Mission List
Operations & Mission 2025
भारत ने 2025 में कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन चलाए हैं, जो विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए उसकी तत्परता को दर्शाते हैं।
मानवीय/बचाव ऑपरेशन
- ऑपरेशन सिंधु: भारत सरकार द्वारा ईरान और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष के कारण भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए। (जून 2025)
- ऑपरेशन ब्रह्मा: भारत द्वारा भूकंप से तबाह म्यांमार की मदद के लिए।
- ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते: रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में जोखिम में पड़े बच्चों को बचाने के लिए। (अप्रैल-मई 2025 में भी सक्रिय)
- ऑपरेशन अमानत: भारतीय रेल द्वारा यात्रियों के खोए हुए सामान के ट्रैकिंग हेतु। (जुलाई 2025 में भी सक्रिय)
- ऑपरेशन ओलिविया: भारतीय तटरक्षक द्वारा ओडिशा के ओलिव रिडले कछुओं को बचाने के लिए। (फरवरी 2025 में भी सक्रिय)
सैन्य/सुरक्षा/आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन
- ऑपरेशन शिव: सुरक्षा बलों द्वारा अमरनाथ यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए। (अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए सुरक्षा व्यवस्था)
- ऑपरेशन राइजिंग लाइन: इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ एक बड़े सैन्य अभियान के रूप में।
- ऑपरेशन सिंदूर: भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर हमला करने के लिए। (6 मई 2025)
- ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस थ्री: ईरान द्वारा इजराइल के ऑपरेशन राइजिंग लाइन के जवाब में। (7 मई 2025)
- ऑपरेशन किलर: भारतीय सेना द्वारा जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए। (मई 2025)
- ऑपरेशन स्पाइडर वेब: यूक्रेन द्वारा रूस पर बड़ा ड्रोन हमला करने के लिए। (मई 2025)
- ऑपरेशन नादेर: भारतीय सेना द्वारा जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए।
- ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया।
- ऑपरेशन गिदोन चैरिएटस: इजराइल द्वारा गाजा पट्टी में एक सैन्य अभियान की घोषणा। (मई 2025)
- ऑपरेशन कगार: केंद्र सरकार द्वारा नक्सलियों का उन्मूलन करने और माओवाद की राजनीतिक विचारधारा को खत्म करने के लिए। (मई 2025 में भी सक्रिय)
- ऑपरेशन टीका: भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए।
- ऑपरेशन आहट: रेलवे सुरक्षा बलों द्वारा महिलाओं तथा बच्चों को तस्करों से बचाने के लिए। (जून 2025 में भी सक्रिय)
अन्य/घरेलू ऑपरेशन
- ऑपरेशन शील्ड: पश्चिमी सीमावर्ती राज्यों में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन करने के लिए।
- ऑपरेशन बुनियान अल मरसूस: पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ सैन्य अभियान।
- ऑपरेशन बांबी बकेट: भारतीय वायुसेना द्वारा उत्तराखंड के जंगल की आग से निपटने के लिए।
- ऑपरेशन सर्द हवा: सीमा सुरक्षा बल द्वारा राजस्थान के पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घने कुहासे में घुसपैठ को रोकने के लिए। (जनवरी 2025 में भी सक्रिय)
ऑपरेशंस और मिशन 2024
मानवीय/बचाव ऑपरेशन
- ऑपरेशन इंद्रावती: भारत सरकार द्वारा हैती से भारतीयों को बचाने के लिए। (मार्च 2024)
- ऑपरेशन संकल्प: भारतीय नौसेना द्वारा ईरानी जहाज अल कंबर को बचाने के लिए। (मार्च 2024)
ऑपरेशंस और मिशन 2023
मानवीय/बचाव ऑपरेशन
- ऑपरेशन करुणा: भारत सरकार (भारतीय नौसेना) द्वारा चक्रवात मोचा से प्रभावित म्यांमार की सहायता के लिए। (मई 2023)
- ऑपरेशन कावेरी: भारत सरकार द्वारा युद्धग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए। (अप्रैल 2023)
- ऑपरेशन दोस्त: भारत सरकार द्वारा भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया के मदद के लिए वायुसेना का C17 ग्लोबमास्टर विमान लगाया गया। (फरवरी 2023)
- ऑपरेशन अजय: भारत सरकार द्वारा इजरायल हमास युद्ध के दौरान इजरायल से भारतीयों को वापस लाने के लिए। (अक्टूबर 2023)
- ऑपरेशन अल अक्सा फ्लड: हमास द्वारा इजराइल के विरुद्ध शुरू किया गया। (अक्टूबर 2023)
सुरक्षा/आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन
- ऑपरेशन चक्र-2: सीबीआई द्वारा साइबर अपराध माफिया को खत्म करने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।
- ऑपरेशन आयरन स्वॉइस: इजरायल ने हमास के खिलाफ जारी लड़ाई का कोड नाम दिया है।
- ऑपरेशन सजग: भारतीय तट रक्षक बल द्वारा तटीय सुरक्षा को बढ़ाने वाले सभी हितकारकों को शामिल करने के लिए।
- ऑपरेशन त्रिनेत्र-2: सुरक्षा बलों (सेना और पुलिस) ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में छिपे आतंकियों को ढेर करने हेतु।
- ऑपरेशन ध्वस्त: राष्ट्रीय जाँच एजेंसी द्वारा संगठित अपराध और आतंकवाद को समाप्त करने के लिए। (मई 2023)
- ऑपरेशन ऑक्टोपस: NIA एवं ED द्वारा पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के विरूद्ध देश में हिंसा फैलाने एवं टेरर फंडिंग के लिए छापामारी।
ऑपरेशंस और मिशन 2022
कानून प्रवर्तन/जांच ऑपरेशन
- ऑपरेशन गरूड़: सीबीआई ने ड्रग नेटवर्क को खत्म करने के लिए।
- ऑपरेशन मेघचक्र: सीबीआई ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी सर्कुलेट करने वाले लोगों का पता लगाने के लिए।
- ऑपरेशन हॉक: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन बाल यौन शोषण नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए।
- ऑपरेशन नार्कोस: रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए।
- ऑपरेशन सतर्क: रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों में अवैध तम्बाकू और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए।
- ऑपरेशन उपलब्ध: रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे टिकट कालाबाजारी पर अंकुश लगाने तथा लोगों को टिकट उपलब्ध कराने हेतु।
मानवीय/बचाव ऑपरेशन
- ऑपरेशन गंगा: भारत सरकार द्वारा युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों को भारत लाने के लिए।
- ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा सियाचीन ग्लेशियर पर दिव्यांग लोगों को ट्रैकिंग के लिए एक अभियान।
- ऑपरेशन परिवर्तन: आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा भांग की खेती एवं आपूर्ति को समाप्त करने हेतु।
ऑपरेशंस और मिशन 2021
- ऑपरेशन देवी शक्ति: विदेश मंत्रालय द्वारा तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए।
ऑपरेशंस और मिशन 2020
मानवीय/बचाव ऑपरेशन
- ऑपरेशन समुद्रसेतु: नौसेना द्वारा कोविड-19 के दौरान मालदीव में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए।
- ऑपरेशन समुद्रसेतु-II: नौसेना द्वारा ऑक्सीजन कंटेनरों की तीव्र गति से शिपमेंट हेतु।
- ऑपरेशन वंदे भारत: विदेश मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के दौरान विदेश में फंसे 14800 भारतीय नागरिकों को घर लाने के लिए।
- ऑपरेशन मिशन सागर: विदेश मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से निपटने के लिए मालदीव, मेडागास्कर, सेशेल्स और कोमोरोस को खाद्य आपूर्ति हेतु।
सैन्य/सुरक्षा ऑपरेशन
- ऑपरेशन नमस्ते: भारतीय सेना द्वारा खुद को कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त रखने के लिए।
ऑपरेशंस और मिशन 2019
- ऑपरेशन बंदर: बालाकोट स्ट्राइक का कोड।
- ऑपरेशन थर्स्ट: रेलवे सुरक्षा बलों द्वारा रेलवे परिसरों एवं रेलगाड़ियों में अनाधिकृत ब्राण्ड वाली पानी की बोतलों की बिक्री पर रोक हेतु।
ऑपरेशंस और मिशन 2018
- ऑपरेशन समुद्र मैत्री: भूकंप और सुनामी से प्रभावित इंडोनेशिया की मदद के लिए।
ऑपरेशंस और मिशन 2016
- ऑपरेशन ग्रीन: केंद्र द्वारा टमाटर, प्याज तथा आलू के अतिरिक्त जल्द नष्ट होने वाले 22 और कृषि उत्पादों को शामिल करने हेतु।
ऑपरेशंस और मिशन 2015
- ऑपरेशन वनीला: नौसेना द्वारा मानवीय सहायता तथा आपदा राहत मिशन।
ऑपरेशंस और मिशन 2010
- ऑपरेशन प्रवाह: कोचीन एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा एयरपोर्ट को बाढ़ के खतरों से बचाने के लिए।
ऑपरेशंस और मिशन 2008
- ऑपरेशन ब्लैक टोरनेडो: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड द्वारा मुंबई के ताज होटल में आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मारने के लिए।
ऑपरेशंस और मिशन 1999
- ऑपरेशन विजय: कारगिल युद्ध सेक्टर में घुसपैठियों को हटाने के लिए।
ऑपरेशंस और मिशन 1984
- ऑपरेशन मेघदूत: भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना द्वारा उत्तरी लद्दाख क्षेत्र की ऊंचाइयों को सुरक्षित करने के लिए।
- ऑपरेशन ब्लू स्टार: अमृतसर के सिख मंदिर से सिख अलगाववादियों को हटाने के लिए।
Conclusion: Operations & Mission by Indian
ये प्रमुख ऑपरेशन और मिशन स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि भारत सरकार ने देश के विकास, सुरक्षा, और वैश्विक स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए कितनी महत्वपूर्ण और समर्पित भूमिका निभाई है। चाहे वह आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए उठाए गए कदम हों, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के प्रयास हों, या फिर वैज्ञानिक और अंतरिक्ष मिशन, भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
यह वर्ष न केवल हमारे देश के लिए बल्कि वैश्विक समुदाय के लिए भी एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत करता है कि कैसे एक देश समर्पण, साहस, और दूरदर्शिता के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है।