Site icon Mr Reaction Wala

G7 Shikhar Sammelan 2024

G7 Shikhar Sammelan 2024: जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा!

G7 सम्मेलन के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न जो हर किसी को जानने चाहिए!

G7 Shikhar Sammelan 2024: जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा!

G7 क्या है?

G7 का फुल फॉर्म है ग्रुप ऑफ सेवन, यानी सात देशों का समूह। यह एक अंतर सरकारी राजनीतिक और आर्थिक मंच है जिसमें कैनेडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम, और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, यूरोपीय संघ भी इसमें एक गैर-सदस्य के रूप में भाग लेता है। G7 सात सर्वाधिक औद्योगिक लोकतांत्रिक देशों का एक अनौपचारिक समूह है जिसका कोई स्थाई सचिवालय नहीं है।

G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन

G7 की पहली शिखर बैठक 1975 में फ्रांस के रम बोलेट में आयोजित की गई थी। यह बैठक 1973 के ऑयल क्राइसिस के कारण आयोजित की गई थी। तब से, हर साल G7 सम्मेलन आयोजित होता है। हर साल एक सदस्य देश इस सम्मेलन की मेजबानी करता है।

G7 2024 के प्रमुख एजेंडा और भारत की भागीदारी!

G7 देशों को याद रखने की ट्रिक

G7 देशों को याद रखने के लिए एक आसान ट्रिक है “Juice With Gf”।

G7 की स्थापना और विस्तार

G7 की स्थापना में प्रारंभ में छह देश शामिल थे, 1997 में रूस शामिल हुआ और यह G8 बन गया, लेकिन 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जे के बाद रूस को समूह से बाहर कर दिया गया और फिर से इसे G7 कहा जाने लगा।

G7 शिखर सम्मेलन 2024 के प्रमुख एजेंडे:-

  1. ऊर्जा
  2. प्रवास
  3. कृत्रिम बुद्धिमत्ता
  4. गाजा में युद्ध विराम
  5. जलवायु परिवर्तन और विकास
  6. हिंद प्रशांत और आर्थिक सुरक्षा
  7. अफ्रीका और भूमध्य सागर पर ध्यान
  8. यूक्रेन के विरुद्ध रूस का आक्रामक युद्ध

G7 2024 सम्मेलन में आमंत्रित देश

G7 2024 सम्मेलन में इटली ने 12 देशों और पांच अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं को आमंत्रित किया था। शामिल देशों के प्रमुख थे:

G7 2024 सम्मेलन में भाग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन

पांच प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन थे:

G7 Shikhar Sammelan 2024

2024 का G7 शिखर सम्मेलन इटली के अपुलिया के फसानो शहर में 13 से 15 जून तक आयोजित हुआ। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस आयोजन में सात सदस्य देशों के नेताओं के साथ-साथ यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

भारत और G7

भारत को 2024 के G7 सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था, जो भारत की 11वीं भागीदारी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार पांचवीं बार इसमें भाग लिया। पहली बार 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी को G7 सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था।

महत्वपूर्ण तथ्य:-

G7 Shikhar Sammelan 2024 Important Questions List

  1. G7 सम्मेलन 2024 का आयोजन कहां किया गया है?
    • उत्तर: अपुलिया, इटली में
  2. G7 सम्मेलन 2024 का आयोजन कब से कब तक किया गया है?
    • उत्तर: 13 से 15 जून 2024
  3. G7 सम्मेलन 2024 की अध्यक्षता किसके द्वारा की गई है?
    • उत्तर: जॉर्जिया मेलोनी
  4. G7 सम्मेलन 2024 का कौन सा संस्करण आयोजित हुआ है?
    • उत्तर: 50वां संस्करण
  5. G7 सम्मेलन 2024 में इटली ने कितने देशों को अतिथि के रूप में शामिल किया है?
    • उत्तर: 12 देश
  6. G7 सम्मेलन 2024 में इटली ने कितने अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया है?
    • उत्तर: 5
  7. इटली ने G7 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कितनी बार की है?
    • उत्तर: सात बार
  8. वर्ष 2024 में भारत ने कौन सी बार G7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया है?
    • उत्तर: 11वीं बार
  9. वर्ष 2024 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार कौन सी बार G7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया है?
    • उत्तर: पांचवीं बार
  10. G7 शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन कहां किया गया था?
    • उत्तर: हिरोशिमा, जापान
  11. 48वां G7 शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन कहां किया गया था?
    • उत्तर: बवेरिया अल्प्स, जर्मनी
  12. G7 की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
    • उत्तर: 1976
  13. G7 की स्थापना के समय इसमें कितने देश थे?
    • उत्तर: छह देश
  14. G7 में कनाडा किस वर्ष शामिल हुआ था?
    • उत्तर: 1976
  15. G7 की पहली बैठक किस देश में हुई थी?
    • उत्तर: फ्रांस
  16. G7 में रूस किस वर्ष शामिल हुआ था?
    • उत्तर: 1998
  17. G7 से रूस को किस वर्ष बाहर निकाला गया था?
    • उत्तर: 2014
  18. G7 सम्मेलन में मुख्य रूप से कौन हिस्सा लेता है?
    • उत्तर: जी7 देशों के राष्ट्र प्रमुख, यूरोपीय संघ के काउंसिलिंग अध्यक्ष और यूरोपीय संघ के कमीशन अध्यक्ष
  19. G7 सम्मेलन 2025 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
    • उत्तर: कनाडा
  20. तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी जी किस देश की यात्रा पर पहली बार गए हैं?
    • उत्तर: इटली

इस लेख में G7 सम्मेलन के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी और प्रमुख प्रश्न शामिल हैं जो आपके परीक्षा की तैयारी में मदद करेंगे। अगर आपके पास कोई और प्रश्न हैं या अधिक जानकारी चाहिए, तो हमें बताएं!

G7 Shikhar Sammelan 2024: जलवायु परिवर्तन से लेकर यूक्रेन युद्ध तक के प्रमुख एजेंडे

Exit mobile version