Site icon Mr Reaction Wala

G20 Summit 2024: Key Facts, Theme, and India’s Role in Brazil

G20 Summit 2024:G20 शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन रियो डी जनेरो, ब्राजील में।

ब्राजील ने G20 शिखर सम्मेलन 2024 की मेज़बानी की, जिसमें 19 देशों और यूरोपीय संघ ने भाग लिया।

G20 शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन, ब्राजील के शहर रियो डी जनेरो मैं हुआ, मैं आप सभी के लिए मैं कंप्लीट G20 शिखर सम्मेलन 2024 से रिलेटेड मोस्ट इंपॉर्टेंट क्वेश्चन और थ्योरी इस ब्लॉग में लेकर आया हूं।

G20 Summit 2024 एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संघठन आयोजन है, जो 18-19 नवंबर 2024 को ब्राजील के रियो डी जनेरो शहर में आयोजित किया गया। यह जी-20 का 19वां संस्करण है। इस सम्मेलन का विषय है: “एक न्यायपूर्ण विश्व और एक स्थायी ग्रह का निर्माण” (Building a Just World and a Sustainable Planet)

यह लेख आपको G20 शिखर सम्मेलन 2024 और इससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ, आगामी परीक्षाओं मैं पूछे जाने वाली करंट अफेयर्स (SSC, UPSC, State PCS, NTPC, Group D, आदि) के लिए important जानकारी प्रदान करेगा।

मैंने आपके एग्जाम के लिए सभी इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन सिलेक्टेड किये हैं, अगर आप किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा यूजफुल रहने वाला है।

G20 क्या है?

G20 का पूर्ण रूप – Group of Twenty
G20 (Group of Twenty) अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए एक प्रमुख मंच है। इसमें दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। जी-20 के सदस्य देशों में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85%, अंतरराष्ट्रीय व्यापार का 75%, और दुनिया की दो-तिहाई आबादी शामिल है।

G20 का पूर्ण रूप:

G20 में शामिल देश –

G20 मैं शामिल देश 19 है, (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस,
जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका) + European Union + African Union (2023) से।

G20 शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन – जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका जो G20 Summits का 20वां संस्करण होगा।

G20 शिखर सम्मेलन 2023:

18वां जी-20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। यह पहला मौका था जब भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी की और सम्मेलन की अध्यक्षता PM नरेंद्र मोदी ने की थी।

G20 को याद करने की ट्रिक

आप बोलोगे 19 देश है, इसको याद कैसे करें तो आपके लिए एक ट्रिक लेकर आ गया हूं।

G20 Summits, G20 शिखर सम्मेलन

ट्रिक यह है गुरुजी सीता अब एसएससी एफसीआई में जॉब करती है।

इस ट्रिक में शामिल शब्द 19 G20 देशों के नाम याद रखने में मदद करेंगे:

यहां पे जो हमने कैपिटल में चीजें लिखी है, वो ट्रिक में यूज होगा।

G20 देशों की राजधानी, मुद्रा, प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति

देश/संगठनराजधानीमुद्राप्रधानमंत्री/राष्ट्रपति (2024)
अर्जेंटीनाब्यूनस आयर्सअर्जेंटीनी पेसोजेवियर मिली (राष्ट्रपति)
ऑस्ट्रेलियाकैनबराऑस्ट्रेलियाई डॉलरएंथनी अल्बनीज (प्रधानमंत्री)
ब्राजीलब्रासीलियाब्राजीली रियाललुइज इनेसियो लूला दा सिल्वा (राष्ट्रपति)
कनाडाओटावाकनाडाई डॉलरजस्टिन ट्रूडो (प्रधानमंत्री)
चीनबीजिंगरॅन्मिन्बी (युआन)शी जिनपिंग (राष्ट्रपति)
फ्रांसपेरिसयूरोइमैनुएल मैक्रों (राष्ट्रपति)
जर्मनीबर्लिनयूरोओलाफ शॉल्ज़ (चांसलर)
भारतनई दिल्लीभारतीय रुपयानरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)
इंडोनेशियाजकार्ताइंडोनेशियाई रुपियाजोको विडोडो (राष्ट्रपति)
इटलीरोमयूरोजियोर्जिया मेलोनी (प्रधानमंत्री)
जापानटोक्योजापानी येनफुमियो किशिदा (प्रधानमंत्री)
मेक्सिकोमेक्सिको सिटीमैक्सिकन पेसोएंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्राडोर (राष्ट्रपति)
रूसमॉस्कोरूसी रूबलव्लादिमीर पुतिन (राष्ट्रपति)
सऊदी अरबरियादसऊदी रियालमोहम्मद बिन सलमान (क्राउन प्रिंस)
दक्षिण अफ्रीकाप्रिटोरियादक्षिण अफ्रीकी रैंडसिरिल रामफोसा (राष्ट्रपति)
दक्षिण कोरियासियोलदक्षिण कोरियाई वॉनयून सुक-योल (राष्ट्रपति)
तुर्कीअंकारातुर्की लीरारेसेप तैयप एर्दोगन (राष्ट्रपति)
यूनाइटेड किंगडमलंदनपाउंड स्टर्लिंगऋषि सुनक (प्रधानमंत्री)
संयुक्त राज्य अमेरिकावाशिंगटन, डी.सी.अमेरिकी डॉलरजो बाइडेन (राष्ट्रपति)
यूरोपीय संघब्रसेल्सयूरोउर्सुला वॉन डेर लेयेन (यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष)
अफ्रीकी संघअदिस अबाबाअफ्रीकी संघ की मुद्रा नहींमूसा फाकी महामत (अध्यक्ष, आयोग)

निष्कर्ष: G20 Summit 2024

G20 शिखर सम्मेलन 2024 न केवल ब्राजील की अध्यक्षता में वैश्विक मुद्दों पर चर्चा का मंच प्रदान करेगा, बल्कि भारत और अन्य विकासशील देशों के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा। यह सम्मेलन आर्थिक, सामाजिक, और पर्यावरणीय पहलुओं पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत करेगा।

Exit mobile version