अमेरिका में बाल विवाह के दोहरे मानक चिंताजनक!

अमेरिका में बाल विवाह के दोहरे मानक: एक चिंताजनक दोहरे मानक, बाल विवाह की दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई

अमेरिका खुद को दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र बताता है और विरोध में अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को भी दबाता है। यह अमेरिका का डबल स्टैंडर्ड नहीं तो क्या है। हालांकि, अमेरिका में एक और चिंताजनक दोहरा मानक है जिसे ध्यान में लेने की जरूरत है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अमेरिका के एक और डबल स्टैंडर्ड

बाल विवाह का चौंकानेवाला वास्तविकता

अक्सर दूसरे देशों में बाल विवाह को लेकर अमेरिका चिंता जाहिर करता है यहां तक कि कई देशों में बाल विवाह का विरोध भी करता है लेकिन खुद अमेरिका में होने वाले बाल विवाह को लेकर चौकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

कानूनी स्थिति:

  • अमेरिका में बाल विवाह संघीय स्तर पर गैरकानूनी नहीं है।
  • हर राज्य अपनी न्यूनतम विवाह आयु निर्धारित करता है, जिसमें माता-पिता की सहमति और न्यायिक अनुमति जैसी अतिरिक्त शर्तें शामिल हो सकती हैं।
  • 2024 तक, 38 राज्यों में 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्तियों के लिए शादी की अनुमति है, कुछ अपवादों के साथ।
  • न्यूनतम विवाह आयु 14 वर्ष (माता-पिता की सहमति और न्यायाधीश की अनुमति के साथ) से लेकर 17 वर्ष तक भिन्न होती है।

अमेरिका में बाल विवाह के चिंताजनक आंकड़े

  • आपको थोड़ी हैरानी होगी यह जानकर कि अमेरिका के 50 में से 38 राज्यों में आज भी बाल विवाह की कानून खुली छूट है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2000 से 2018 के बीच 18 वर्षों में अमेरिका में 3 लाख नाबालिक बच्चों का कानून बाल विवाह हुआ।
  • कैलिफोर्निया में सालाना औसतन 8000 बाल विवाह होते हैं।
  • बाल विवाह के 86% मामलों में लड़का बलिक और लड़की नाबालिक थी।
  • जिनमें ज्यादातर लड़कियों की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच थी जबकि कुछ केसेस में लड़की की उम्र 12 वर्ष ही थी।

सोचिए अमेरिका जैसे देश में 12 वर्ष की बच्ची का बालिक से विवाह कराया जा रहा है। वह भी कानूनी तौर पर क्या इसे बाल योन शोषण नहीं कहा जाएगा, तो क्या खा जाएगा। लेकिन, अमेरिका अपने देश में होने वाले बाल विवाह के आंकड़े ना तो जारी करता है और ना इस पर कुछ बोलता है।

Addressing the Double Standards in America: A Deep Dive into Child Marriage
The Shocking Reality of Child Marriage

अमेरिका में बाल विवाह: हाल ही के कानूनी प्रयास

  • आपको थोड़ा अजीब लगेगा यह जानकर कि वर्ष 2018 से पहले पूरे अमेरिका में बाल विवाह कानूनी तौर पर जायज था।
  • वर्ष 2018 में न्यू जर्सी बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला राज्य बना था।
  • वर्ष 2020 में चार और अमेरिकी राज्यों ने बाल विवाह पर रोक लगाई।
  • वर्ष 2024 तक अमेरिका के 50 राज्यों में से सिर्फ 12 में ही बाल विवाह पर रोक है बाकी 38 राज्यों में अब भी बाल विवाह कानून जायज है।
  • अमेरिका के 38 में से कई राज्यों में बाल विवाह की उम्र 16 वर्ष तय है जबकि कई राज्यों में बाल विवाह की कोई उम्र सीमा ही तय नहीं है ।

अमेरिकी विदेश विभाग और संयुक्त राष्ट्र दोनों बाल विवाह को मानव अधिकारों का उल्लंघन मानते हैं लेकिन देश में कानून होने वाले बाल विवाह पर अमेरिका को शर्म नहीं आती। जबकि यूनिसेफ ने 18 वर्ष से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को, बच्चे के तौर पर परिभाषित किया है, इसलिए किसी भी बच्चे के साथ यौन संबंध कानून अपराध है।

बाल विवाह की दर:

  • यूनिसेफ के अनुसार, 2000 से 2010 के बीच अमेरिका में 60,000 से अधिक बाल विवाह हुए थे।
  • 2017 में, पीएसीई नामक एक गैर-लाभकारी संस्था ने अनुमान लगाया था कि अमेरिका में कम से कम 65,000 विवाहित महिलाएं 18 वर्ष से कम उम्र में थीं।

अनचेंड एट लास्ट की रिपोर्ट कहती है कि बाल विवाह को प्रोत्साहित करने का मतलब सीधे तौर पर चाइल्ड रेप का समर्थन करना है जबकि इससे नाबालिक बच्चियों को घरेलू और यौन हिंसा का शिकार होना पड़ता है हालांकि वर्ष 2016 में अमेरिका ने वर्ष 2030 तक बाल विवाह पर पूरी तरह रोक लगाने का लक्ष्य तय किया था लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा।

इस मुद्दे को संबोधित करने के प्रयास:

  • कानूनी सुधार: कई राज्यों ने न्यूनतम विवाह आयु बढ़ाने और बाल विवाह को रोकने के लिए कानूनों को मजबूत करने के लिए काम किया है।
  • जागरूकता अभियान: गैर-लाभकारी संस्थाएं और सरकारी एजेंसियां लोगों को बाल विवाह के खतरों के बारे में शिक्षित करने के लिए काम कर रही हैं।
  • सहायता कार्यक्रम: पीड़ितों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कार्यक्रम विकसित किए जा रहे हैं।

क्योंकि अमेरिका में विवाह को लेकर मिनिमम एज को लेकर बहस चल रही है, बाल विवाह के समर्थन में माता-पिता के अधिकारों और धार्मिक आजादी का हवाला दिया जाता है बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है फिर चाहे ऐसा किसी भी देश में क्यों ना और।

किसी भी सामाजिक कुरीति की मुख्य तीन वजह होती है

  1. लिटरेसी रेट यानी साक्षरता दर कम होना, लिटरेसी रेट कम होने पर अक्सर मां-बाप अपने बच्चों की शादी कम उम्र मेंकर देते हैं लेकिन अमेरिका में साक्षरता दर कम नहीं है।
  2. नागरिकों की कमजोर आर्थिक स्थिति, आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर भी परिवार बाल विवाह को तवज्जो देते हैं।
  3. लड़का लड़की में भेदभाव करना, अमेरिका में मेल और फीमेल में भेदभाव की स्थिति भी नहीं है फिर भी अमेरिका में बाल विवाह आज भी हो रहे हैं।

हाल के कानूनी प्रयास और अंतर्राष्ट्रीय आलोचना

अमेरिका ने वर्ष 2016 में बाल विवाह पर सोचना शुरू किया है जबकि भारत में बाल विवाह को लेकर पहला कानून वर्ष 1929 में ही आ गया था और वर्ष 1978 में ही शादी के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष थी। जबकि, लड़कों की 21 वर्ष तय कर दी गई थी। हालांकि, अब भारत में लड़कियों की शादी की आयु 21 वर्ष कर दी गई है वहीं दुनिया का चौधरी बनकर ज्ञान देनेवाला अमेरिका अब तक बाल विवाह को रोकने में नाकाम है जो कि शर्म की बात है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
WhatsApp WhatsApp Chat Telegram Join Group