Bharat Bharti Puraskar, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा 1982 में शुरू किया गया था।
पुरस्कार का महत्व और इसका प्रभाव
भारत भारती पुरस्कार का साहित्यिक जगत में बड़ा महत्व है। यह पुरस्कार न केवल विजेताओं के साहित्यिक योगदान को मान्यता देता है, बल्कि नवोदित लेखकों को प्रेरणा भी देता है।
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के अन्य प्रमुख पुरस्कार
- लोहिया साहित्य सम्मान
- हिन्दी गौरख सम्मान
- महात्मा गाँधी साहित्य सम्मान
- पं० दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान
- अवंतीबाई साहित्य सम्मान
पुरस्कार की राशि और इसमें हुए बदलाव
शुरुआत में, इस पुरस्कार के तहत एक स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती थी. हालांकि, 2020 से पुरस्कार राशि बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दी गई है। यह बढ़ी हुई राशि साहित्यकारों के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन को दर्शाती है।
- उस वर्ष यानि 1982 में पहला भारत भारती पुरस्कार महान साहित्यकार सुश्री महादेवी वर्मा को दिया गया था।
- उसके बाद दुर्भाग्य से आठ वर्षों तक यह पुरस्कार नहीं दिया गया।
भारत भारती पुरस्कार: विजेताओं की सूची (1982-2025)
क्रम संख्या | वर्ष | व्यक्ति का नाम | पुरस्कार राशि (रुपये) |
---|---|---|---|
1 | 1982 | श्रीमती महादेवी वर्मा | 1 लाख |
2 | 1990 | श्री धर्मवीर भारती | 1 लाख |
3 | 1998 | डॉ. जगदीश गुप्त | 2.51 लाख |
4 | 2001 | आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री | 2.51 लाख |
5 | 2005 | डॉ. नामवर सिंह | 2.51 लाख |
6 | 2006 | डॉ. परमानन्द श्रीवास्तव | 2.51 लाख |
7 | 2007 | डॉ. रामदरश मिश्र | 2.51 लाख |
8 | 2008 | डॉ. केदारनाथ सिंह & डॉ. अशोक वाजपेयी | 2.51 लाख |
9 | 2009 | डॉ. महीप सिंह | 2.51 लाख |
10 | 2010 | डॉ. कैलाश वाजपेयी | 2.51 लाख |
11 | 2011 | श्री गोविन्द मिश्र | 2.51 लाख |
12 | 2012 | डॉ. गोपालदास नीरज | 5.2 लाख |
13 | 2013 | श्री दूधनाथ सिंह | 5 लाख |
14 | 2014 | श्री काशीनाथ सिंह | 5 लाख |
15 | 2015 | डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी | 5 लाख |
16 | 2016 | डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित | 5 लाख |
17 | 2017 | डॉ. रमेश चंद्र शाह | 5 लाख |
18 | 2018 | डॉ. उषा किरण खान | 5 लाख |
19 | 2019 | डॉ. सूर्यबाला | 5 लाख |
20 | 2020 | पांडेय शशिभूषण 'शीतांशु' | 8 लाख |
21 | 2021 | डॉ. रमानाथ त्रिपाठी | 8 लाख |
Bharat Bharti Puraskar 2021 Last :
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा घोषित किए गए वार्षिक पुरस्कारों की खूब चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की ओर से वर्ष-2021 के लिए सम्मान पाने वाले साहित्यकारों की घोषणा की है,
उनमें सर्वोच्च भारत भारती सम्मान दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. रमानाथ त्रिपाठी को दिया गया है।
Bharat Bharti Puraskar 2020 List:
अमृतसर के रहने वाले साहित्यकार पांडेय शशिभूषण शीतांशु को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का सर्वोच्च भारत भारती पुरस्कार प्रदान किया गया।
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के वर्ष 2020 के सम्मानों पर निर्णय लेने के लिए 1 अक्टूबर को कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में पुरस्कार समिति की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से सम्मानों के लिए विद्वानों के नामों का चयन किया गया तथा वर्ष 2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर भी फैसले लिए गए। सर्वोच्च भारत भारती सम्मान पांडेय शशि भूषण शीतांशु, अमृतसर को दिया जाएगा।
अन्य प्रमुख साहित्यिक पुरस्कार
- अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार: 1969 से 2024 तक के विजेताओं की सूची
- साहित्य अकादमी पुरस्कार: 1955 से 2024 तक के विजेताओं की सूची
- ज्ञानपीठ पुरस्कार: 1965 से 2024 तक के विजेता
- सरस्वती सम्मान: Saraswati Samman Winners List
- मूर्तिदेवी पुरस्कार: 1983 से 2024 तक के विजेता
Conclusion
भारतीय साहित्य और कला के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सम्मान है। यह पुरस्कार भारतीय साहित्यकारों और कलाकारों के योगदान को मान्यता देने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उम्मीद है कि इस लेख से आपको इस पुरस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी मिली होगी। अगर आपको यह article पसंद आया हो तो कृपया कमेंट करके हमे बतायें ओर आर्टिकल को शेयर करे।