List of All International Awards Received by PM Modi

Awards Received by PM Modi

International Awards Received by PM Modi हैं। अब तक (जुलाई 2025 तक), प्रधानमंत्री मोदी को कुल 25 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं, जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए सबसे अधिक हैं। इसके साथ ही, उन्होंने विदेशी संसदों को 14 बार संबोधित किया है, जो इस क्षेत्र में भी एक अनोखी उपलब्धि है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस लेख में, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राप्त सभी महत्वपूर्ण International Awards Received by PM Modi की सूची और उनके महत्व पर विस्तार से चर्चा करेंगे, विशेष रूप से 2025 में मिले नवीनतम सम्मानों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Awards Received List By PM Modi

तारीख / वर्षदेश / संगठनपुरस्कार का नाम
9 जुलाई 2025नामीबियाऑर्डर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट वेलविचिया मिराबिलिस
8 जुलाई 2025ब्राज़ीलग्रैंड मास्टर ऑफ द ऑर्डर एंड ब्राज़ील क्रॉस
3 जुलाई 2025घानाऑर्डर ऑफ वोल्टा एंड स्टार ऑफ घाना
3 जुलाई 2025त्रिनिदाद और टोबैगोऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक
जून 2025साइप्रसऑर्डर ऑफ मकARIOS III (ग्रैंड कॉलर)
अप्रैल 2025श्रीलंकामित्र विभूषण
मार्च 2025मॉरीशसऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशियन
मार्च 2025बारबाडोसऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम
जनवरी 2024कुवैतऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर
जनवरी 2024गुयानाऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
नवम्बर 2024डोमिनिकाडोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर
नवम्बर 2024नाइजीरियाग्रैंड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ नाइजर
जुलाई 2024रूसऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रू द एपोस्टल
मार्च 2024भूटानऑर्डर ऑफ द ड्रूक ग्यालपो
अगस्त 2023ग्रीसग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर
जुलाई 2023फ्रांसग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर
जून 2023मिस्रऑर्डर ऑफ द नाइल
मई 2023पलाऊअबक्ल अवॉर्ड
मई 2023पापुआ न्यू गिनीकम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लॉगोहू
मई 2023फिजीकम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
दिसंबर 2020अमेरिकालीजन ऑफ मेरिट (चीफ कमांडर डिग्री)
2018भारत (मार्केटिंग समिट)फर्स्ट फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड
सितम्बर 2019अंतरराष्ट्रीय (UN)ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड
अगस्त 2019बहरीनकिंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनैसां
अगस्त 2019यूएईज़ायेद मेडल
जून 2019मालदीवनिशान इज्जुद्दीन
2018अंतरराष्ट्रीय संगठनचैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड
2018सियोल पीस प्राइज फाउंडेशनसियोल पीस प्राइज
फरवरी 2018फिलिस्तीनस्टेट ऑर्डर फिलिस्तीन का ग्रैंड कॉलर
अप्रैल 2016सऊदी अरबऑर्डर ऑफ अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद
जून 2016अफगानिस्तानअमीर अमानुल्लाह खान अवॉर्ड

प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त सर्वोच्च अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार सूची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और वैश्विक योगदान के लिए विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा कई प्रतिष्ठित International Awards Received by PM Modi से सम्मानित किया गया है। यहाँ 2023, 2024 और 2025 में उन्हें प्राप्त कुछ प्रमुख सम्मानों की सूची दी गई है:

2025 में PM मोदी को प्राप्त पुरस्कार:

प्रधानमंत्री मोदी को 2025 में कई महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा गया है, जो उनके बढ़ते वैश्विक कद को दर्शाता है:

1. द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैको (जुलाई 2025)

  • देश: त्रिनिदाद और टोबैगो
  • विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले विदेशी नेता हैं।
  • प्रदानकर्ता: त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टिन कार्ला कंगुलू।

2. ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना (जुलाई 2025)

  • देश: घाना
  • विवरण: यह घाना का राष्ट्रीय सम्मान है।
  • प्रदानकर्ता: घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा।
  • विशेष: प्रधानमंत्री मोदी 30 से अधिक वर्षों में घाना की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं।

3. ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III (जून 2025)

  • देश: साइप्रस
  • विवरण: यह साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
  • प्रदानकर्ता: साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलिडेस।

4. श्रीलंका मित्र विभूषण (अप्रैल 2025)

  • देश: श्रीलंका
  • विवरण: यह श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
  • प्रदानकर्ता: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिशानायके।
  • विशेष: प्रधानमंत्री मोदी यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं।

5. द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (मार्च 2025)

  • देश: मॉरीशस
  • विवरण: यह मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान है।
  • प्रदानकर्ता: मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल।
  • विशेष: प्रधानमंत्री मोदी यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं।

2024 में PM मोदी प्राप्त पुरस्कार:-

  1. Grand Commander of the Order of the Niger Award: नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान। पीएम मोदी यह पुरस्कार पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं। महारानी एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं जिन्हें 1969 में GCON  Awards से सम्मानित किया गया था।
  2. Dominica Award of Honour: November 2024: डोमिनिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान PM मोदी को India-CARICOM Summit 2024 in November 19-21 जो  जॉर्जटाउन, गुयाना में होगी।
  3. Order of St. Andrew the Apostle Russia’s: July  2024: रूस द्वारा july 2024 में प्रदान किया गया यह पुरस्कार भारत और रूस के ऐतिहासिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए PM मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया।
  4. Order of the Dragon King / Druk Gyalpo: March 2024 मैं PM को Bhutan’s highest civilian honour award मिला।

2023 में PM मोदी प्राप्त पुरस्कार:-

  1. Abakl Awarad by the Republic of Palau: प्रधानमंत्री को यह सम्मान 2023 में पलाउ गण द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उनके अंतरराष्ट्रीय सहयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के लिए दिया गया।
  2. Companion of the Order of Fiji (2023): यह प्रतिष्ठित पुरस्कार फिजी सरकार द्वारा 2023 में प्रदान किया गया। यह सम्मान फिजी और भारत के बीच मजबूत कूटनीतिक संबंधों के लिए दिया गया।
  3. Companion of the Order of Logohu (2023): पापुआ न्यू गिनी द्वारा 2023 में यह सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री के विकासशील देशों के प्रति विशेष ध्यान देने के लिए दिया गया।
  4. Order of the Nile (2023): यह पुरस्कार मिस्र सरकार द्वारा 2023 में प्रदान किया गया। यह सम्मान दोनों देशों के ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।
  5. Grand Cross of the Order of Honor (2023): ग्रीस सरकार द्वारा 2023 में प्रदान किया गया यह सम्मान भारत-ग्रीस के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग के लिए दिया गया।

विदेशी संसदों में पीएम मोदी के ऐतिहासिक संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी, 21 नवंबर 2024 को गुयाना की संसद के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। यह अवसर उनकी वैश्विक कूटनीति का एक और महत्वपूर्ण पल होगा। यह उनका 14वां संबोधन होगा, जिससे वह विदेशी संसदों में सबसे अधिक बार भाषण देने वाले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।

  • मनमोहन सिंह ने 7 बार विदेशी संसदों को संबोधित किया।
  • इंदिरा गांधी ने 4 बार और जवाहरलाल नेहरू ने 3 बार भाषण दिए।
  • राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी ने 2-2 बार विदेशी संसदों में संबोधन किया।
  • मोरारजी देसाई और पीवी नरसिम्हा राव ने 1-1 बार यह उपलब्धि हासिल की।

14 बार विदेशी संसद को किया संबोधित

पीएम मोदी अब तक 14 विदेशी संसदों को संबोधित कर चुके हैं, जो भारतीय प्रधानमंत्रियों में सबसे अधिक है।

  • 2016 और 2023 में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित।
  • 2014 में ऑस्ट्रेलिया और फिजी की संसद में भाषण।
  • 2015 में ब्रिटिश संसद, श्रीलंका, मंगोलिया और अफगानिस्तान की संसद।
  • 2018 में युगांडा की संसद।
  • 2019 में मालदीव की संसद।
  • 2024 में गुयाना की संसद।

गुयाना के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें “नेताओं में चैंपियन” कहा। उन्होंने कहा:

“प्रधानमंत्री मोदी ने विकासशील देशों के लिए विकास का नया ढांचा तैयार किया है, जिसे कई देशों ने अपनाया है। आपका नेतृत्व प्रेरणादायक है।”

निष्कर्ष: Awards Received by PM Modi

International Awards Received by PM Modi न केवल उनके नेतृत्व का प्रमाण हैं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि भारत अब वैश्विक राजनीति में एक मजबूत स्थान पर है। अंतरराष्ट्रीय सम्मान और विदेशी संसदों में उनके संबोधन ने भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
WhatsApp WhatsApp Chat Telegram Join Group