Khelo India Youth Games (KIYG): भारत में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिये एक राष्ट्रीय स्तर की मल्टी-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता है। ये खेल प्रत्येक वर्ष जनवरी या फरवरी में आयोजित किये जाते हैं जो भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल का हिस्सा हैं। इसका उद्देश्य खेल संस्कृति ((sports culture) को बढ़ावा देना और ज़मीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है।
खेलो इंडिया गेम्स की शुरुआत 2018 में नई दिल्ली में ‘खेलो इंडिया स्कूल गेम्स’ के रूप में हुई थी। 2019 में, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) इससे जुड़ा, और इसी साल ‘खेलो इंडिया स्कूल गेम्स’ का नाम बदलकर ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ कर दिया गया। यह पुणे में हुआ था।
अब तक, खेलो इंडिया यूथ गेम्स के छह संस्करण देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में आयोजित किए गए हैं, सातवां संस्करण 2025 में बिहार के 5 शहरों में आयोजित किया गया था।
संस्करण | वर्ष | आयोजन स्थल | पहला स्थान | दूसरा स्थान | तीसरा स्थान |
---|---|---|---|---|---|
1 | 2018 | दिल्ली | हरियाणा | महाराष्ट्र | दिल्ली |
2 | 2019 | पुणे | महाराष्ट्र | हरियाणा | दिल्ली |
3 | 2020 | गुवाहाटी | महाराष्ट्र | हरियाणा | दिल्ली |
4 | 2021* | पंचकुला | हरियाणा | महाराष्ट्र | कर्नाटक |
5 | 2022-23 | भोपाल | महाराष्ट्र | हरियाणा | मध्य प्रदेश |
6 | 2023-2024 | तमिलनाडु | महाराष्ट्र | तमिलनाडु | हरियाणा |
7 | 2025 | बिहार | महाराष्ट्र | हरियाणा | राजस्थान |
KIYG में शामिल खेल और नए इवेंट्स
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में समय के साथ खेलों की संख्या बढ़ती गई है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता और समावेशी प्रकृति को दर्शाता है।
- 2018 में, 1st इवेंट्स मैं 18 खेल शामिल थे, जिनमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबॉल, जिम्नास्टिक्स, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी और निशानेबाजी शामिल थे।
- 2020 में, जब KIYG असम में आयोजित हुआ, तो इसमें 20 खेल थे।
- 2021 में पांच और खेल (गतका, कलारीपयट्टू, थंग-टा, मल्लखंब और योगासन) जोड़े गए, जिससे कुल खेल 25 हो गए।
- 2023 में स्क्वैश (Squash) खेल को जोड़ा गया।
- 2024 में, सिलंबम (Silambam) को पहली बार एक प्रदर्शन खेल (Demo Sport) के रूप में प्रदर्शित किया गया है।
- 2025 मैं, सेपक टकरा और ई-स्पोर्ट्स (BGMI, FIFA, Chess, Street Fighter 6)
खेलो इंडिया के प्रकार
खेलो इंडिया सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक व्यापक राष्ट्रीय खेल विकास कार्यक्रम है। इसके तहत तीन मुख्य प्रकार के गेम्स आयोजित किए जाते हैं:
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स: यह स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए है।
- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: यूनिवर्सिटी स्तर के खिलाड़ियों के लिए है।
- खेलो इंडिया विंटर गेम्स: यह winter sports के लिए आयोजित होता है।
- खेलो इंडिया पैरा गेम्स: यह 2023 में पहली बार आयोजित किया गया था, जो दिव्यांग एथलीटों को मंच प्रदान करता है।
खिलाड़ियों की योग्यता और चयन प्रक्रिया
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के लिए कुछ विशिष्ट योग्यता मानदंड (eligibility criteria) निर्धारित किए गए हैं:
- प्रतिभागी को भारत का निवासी (resident of India) होना चाहिए।
- आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज का छात्र होना चाहिए।
- “अंडर 17 कैटेगरी (Under 17 Category)” के लिए आयु 17 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- “अंडर 21 कैटेगरी (Under 21 Category)” के लिए आयु 21 वर्ष से कम होनी चाहिए।
प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान विभिन्न निचले स्तर और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से की जाती है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए, प्रतिभागियों को वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स (World University Games) के मानदंडों (criteria) के आधार पर चुना जाता है। इन खेलों में भाग लेने के लिए, प्रतिभागी नेशनल स्पोर्ट्स रिपॉजिटरी सिस्टम (National Sports Repository System) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्हें एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है जिसमें कई आवश्यक जानकारियाँ मांगी जाती हैं।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सातवां संस्करण 4 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पटना, बिहार के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वर्चुअल रूप से उद्घाटित किया गया। यह आयोजन 4 मई से 15 मई 2025 तक चला, जिसमें 5,000 से अधिक युवा एथलीटों ने 27 खेलों में भाग लिया, जिसमें ई-स्पोर्ट्स एक प्रदर्शनी खेल के रूप में शामिल था।
मुख्य विशेषताएं
- मेजबान राज्य: बिहार (पहली बार मेजबानी)
- मेजबान शहर: पटना, राजगीर, गया, भागलपुर, और बेगूसराय
- शुभंकर: गज सिंहा (पाल वंश की विरासत से प्रेरित)
- थीम सॉन्ग: खेल के रंग, बिहार के संग
- नया खेल: सेपक टकरा (किक वॉलीबॉल के नाम से भी जाना जाता है)
- ई-स्पोर्ट्स: प्रदर्शनी खेल के रूप में शामिल (BGMI, स्ट्रीट फाइटर 6, शतरंज, और ई-फुटबॉल)
- विशेष आयोजन स्थल: शूटिंग, जिम्नास्टिक, और ट्रैक साइकिलिंग के मुकाबले नई दिल्ली में आयोजित हुए।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 विनर मेडल टैली
महाराष्ट्र ने मेडल टैली में शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसमें उनकी शानदार उपलब्धि रही। रैंकिंग मुख्य रूप से स्वर्ण पदकों के आधार पर तय की जाती है, उसके बाद रजत और कांस्य। नीचे टॉप 5 राज्यों की मेडल टैली दी गई है:
मेजबान राज्य बिहार ने 15वें स्थान पर रहते हुए ऐतिहासिक 36 पदक हासिल किए (7 स्वर्ण, 11 रजत, 18 कांस्य), जो राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
Rank | State/UT | Gold | Silver | Bronze | Total |
---|---|---|---|---|---|
1 | महाराष्ट्र | 58 | 47 | 53 | 158 |
2 | हरियाणा | 39 | 27 | 51 | 117 |
3 | राजस्थान | 24 | 12 | 24 | 60 |
4 | कर्नाटक | 17 | 26 | 15 | 58 |
5 | दिल्ली | 16 | 20 | 32 | 68 |
6 | तमिलनाडु | 15 | 21 | 29 | 65 |
7 | उत्तर प्रदेश | 14 | 20 | 18 | 52 |
8 | केरल | 12 | 5 | 8 | 25 |
9 | मणिपुर | 11 | 8 | 11 | 30 |
10 | मध्य प्रदेश | 10 | 9 | 13 | 32 |
Khelo India Youth Games 2024
खेलो इंडिया युवा गेम्स (KIYG) का आयोजन – 19 जनवरी से 31 जनवरी, 2024 तक तमिलनाडु के चार शहरों : चेन्नई, त्रिची, मदुरै और कोयंबटूर मैं हुआ था। 6वें KIYG 2023-24′ का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023-24 का उद्घाटन किया गया था।
युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय (अनुराग ठाकुर) मंत्रालय द्वारा आयोजित, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को 8 वर्षों तक प्रतिवर्ष 05 लाख रुपये कि धन राशि वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
- कुल खेल – 26
- शीर्ष राज्य – महाराष्ट्र (158 पदक)
- शुभंकर – वीरा मंगाई रानी वेलु नचियार
- KIWG 2024 – लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में, शुभंकर: ‘शीन-ए-शी’ (हिम तेंदुआ)
KIYG 2024 की पदक तालिका
महाराष्ट्र ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 में अपना चौथा खिताब जीता, जो 2019, 2020 और 2023 के बाद उसकी लगातार सफलता को दर्शाता है।
स्थान | राज्य | 🥇 स्वर्ण | 🥈 रजत | 🥉 कांस्य | 🏅 कुल पदक |
---|---|---|---|---|---|
1 | महाराष्ट्र | 57 | 48 | 53 | 158 |
2 | हरियाणा | 35 | 22 | 46 | 103 |
3 | तमिलनाडु | 38 | 21 | 39 | 98 |
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण MCQs
यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 से संबंधित परीक्षा-उन्मुख MCQs दिए गए हैं:
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेडल टैली में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा?
उत्तर: महाराष्ट्र (ऑप्शन C)
विवरण: महाराष्ट्र ने 158 पदक (58 स्वर्ण) जीते, जो 2019, 2020, 2023, 2024, और 2025 में शीर्ष रहा। - खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन कहां हुआ?
उत्तर: बिहार (ऑप्शन B)
विवरण: बिहार ने पांच शहरों (पटना, राजगीर, गया, भागलपुर, बेगूसराय) में मेजबानी की। - खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का शुभंकर क्या था?
उत्तर: गज सिंहा (ऑप्शन C)
विवरण: पाल वंश से प्रेरित, यह हाथी की शक्ति और शेर के साहस का प्रतीक है। - खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की अवधि क्या थी?
उत्तर: 4–15 मई 2025 (ऑप्शन B) - खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में कितने खेल शामिल थे?
उत्तर: 27 खेल (ऑप्शन B)
विवरण: 27 प्रतिस्पर्धी खेल और एक प्रदर्शनी खेल (ई-स्पोर्ट्स) शामिल। - 2025 में पहली बार कौन सा खेल शामिल किया गया?
उत्तर: सेपक टकरा (ऑप्शन C)
विवरण: यह दक्षिण-पूर्व एशियाई खेल वॉलीबॉल जैसा है, लेकिन हाथों का उपयोग नहीं होता। - खेलो इंडिया योजना किस मंत्रालय की पहल है?
उत्तर: युवा मामले और खेल मंत्रालय (ऑप्शन B)
विवरण: वर्तमान मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया हैं। - खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का थीम सॉन्ग क्या था?
उत्तर: खेल के रंग, बिहार के संग (ऑप्शन A) - ट्रैक साइकिलिंग की स्पर्धा कहां आयोजित हुई?
उत्तर: नई दिल्ली (ऑप्शन C)
विवरण: बिहार में सुविधाओं की कमी के कारण यह नई दिल्ली में हुआ। - खेलो इंडिया योजना के तहत कितने एथलीटों को वार्षिक छात्रवृत्ति मिलती है?
उत्तर: 3,000 (ऑप्शन A)
खेलो इंडिया यूथ गेम्स करंट अफेयर्स, खेल, और सरकारी योजनाओं से संबंधित होने के कारण UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे जैसी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। इस आयोजन का इतिहास, मेडल टैली, मेजबान राज्य, और प्रमुख तथ्यों पर प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। यह लेख सभी आवश्यक जानकारी संक्षिप्त रूप में प्रदान करता है।